Wednesday, February 15, 2012

हम हर पल तेरे साथ है..!!!



कभी तो उठा के देखो,
कदम अपने अरमानों के..!
कभी तो सजा के देखो,
सपने अनचाहे महमानों के...!!

बंदिशों की जंजीरों का,
अहसास है बहुत प्यारा..!
पर बंदिशें हो वो प्यार की,
तो रूठ जाये जग सारा...!!

कभी तो ड़ोलो संग,
मस्ती में परवानों के...!!
कभी तो उठा के देखो,
कदम अपने अरमानों के..!!

सागर की वो उठती लहरें,
नाचती गाती मन की लहरें..!
सीधा साधा प्यार का नाता,
अपनों के संग गाती लहरें...!!

तुम लहरों की साथी बनकर,
डुबो साथ दीवानों के...!!
कभी तो उठा के देखो,
कदम अपने अरमानों के..!!

क्यों सुनते हो गैरों की,
क्यों चिंता है अनजानों की..!
तुम हो प्यारी आज़ाद परी,
उड़कर, मंजिल छूलो अरमानों की...!!

हम हर पल तेरे साथ है,
क्यों परवाह है बेगानों की...!!
कभी तो उठा के देखो,
कदम अपने अरमानों के..!!

अमित बृज किशोर खरे
"कसक"

No comments: